धर्मज्ञान बीकानेर

राममंदिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर रामशरणम्, बीकानेर में होंगे धार्मिक कार्यक्रम

22 जनवरी को अयोध्या में श्रीराम मंदिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर पूरा देश ख़ुशी से झूम रहा है। इसी कड़ी में बीकानेर के पवनपुरी में स्थित श्रीरामशरणम् में भी कई धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। इनका विवरण इस प्रकार से है-

शाम 4:00 बजे से 5:00 बजे तक- श्री अमृतवाणी सत्संग एवं भजन-कीर्तन का आयोजन किया जाएगा।
शाम 5:00 बजे 6:00 बजे तक राम नाम का अखंड जाप किया जाएगा।
उसके बाद श्रीरामशरणम् में कई दीपक प्रज्ज्वलित किए जाएंगे।

बीकानेर के रामशरणम् परिवार से सोनू गोयल ने बताया कि “श्रीराम मंदिर में राम लला मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा से पूरे देश में प्रसन्नता की लहर है। हम रामशरणम् परिवार की तरफ से बीकानेरवासियों से आग्रह करते हैं कि आइये, इस शुभ दिन को राम नाम की स्तुति के साथ मिलकर मनाते हैं। आइये, अमृतवाणी सत्संग एवं भजन कीर्तन के साथ राम नाम की महिमा का जाप करते हैं। राम नाम के अखंड जाप से मन को जो शांति मिलती है, वो अमूल्य है। आइये, इस शुभ दिन को साथ मिलकर मनाते हैं।”

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *