विमर्श

देश में लौट रहा गोचर संस्कृति की पुर्नस्थापना का दौर

भारत गौ संस्कृति, गौ-आधारित कृषि और अर्थव्यवस्था वाला देश रहा है। यहां कृष्ण को गौ संस्कृति के प्रतीक कहा जाता रहा है। गाय, गोचर के निहितार्थ हमारी जीवन पद्धति रही है, लेकिन बदलते कालचक्र ने गोचर और गौ संस्कृति को छिन्न-भिन्न कर दिया। गोचर, ओरण, आगोर, जोहड़ पायतन आदि भू-माफियाओं के निशाने पर चढ़ गये। लेकिन इस संस्कृति की लौ अब भी जनमानस में जलती रही है। इस लौ को जन-जन में जलाने करने का बीड़ा देवीसिंह भाटी ने उठाया। भाटी ने इस मुद्दे पर काम करने वाले प्रदेशभर के योद्धाओं को बीकानेर में सम्मेलन के माध्यम से एक मंच दिया।

गोचर ओरण संरक्षण संघ, राजस्थान के इस मंच से अब भाटी गोचर-ओरण के संरक्षक की मांग बुलंद कर रहे हैं। इस संघ के उद्देश्य को मूर्त रूप देने के लिए भाटी ने चार पद्मश्री से सम्मानित लोगों को शामिल कर पूरे प्रदेश से संघ की कार्यकारिणी घोषित की है। इसमें प‌द्मश्री लक्ष्मण सिंह लापोड़िया, प‌द्मश्री श्याम पालीवाल, प‌द्मश्री हिम्मताराम भांभू, नरपत सिंह शेखावत, प‌द्मश्री हुक्म पाटीदार को शामिल किया है। साथ ही, निर्मल कुमार बरडिया को प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष, सूरजमाल सिंह नीमराना को प्रदेश संगठन महामंत्री व संयोजक, राजलदेसर के ललित दाधीच को प्रदेश संयोजक कोर कमेटी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष-हाथी सिंह मुलाना जैसलमेर, चतर सिंह जाम रामगढ़ जैसलमेर, कान सिंह निर्वाण सीकर, देवकिशन चांडक बीकानेर, राजेंद्र सिंह किल्चु बीकानेर, हरनारायण ओसियां जोधपुर, भुवन मुकन्द पंड्या बांसवाड़ा, लालाराम लोक मित्र झुंझुनू,
प्रदेश महामंत्री- प्रकाश व्यास जोधपुर,आईवीरसिंह पातावत जैसलमेर,हनुमान सिंह पालवास सीकर, प्रदेश संयुक्त मंत्री ललित कुमार जैन कातरेला पाली, प्रदेश मंत्री-ललित कुमार जैन कातरेला पाली हाकम सिंह बाड़मेर जुगत सिंह करनोत जोधपुर कैलाश सोलंकी बीकानेर श्याम चौबीसा उदयपुर राकेश निहाल जोधपुर बबलू जांगिड़ मसूदा अजमेर, प्रदेश प्रवक्ता-हेमंत सिंघवी पाली बालू राम नागौर अजीत सिंह मानपुरा, प्रदेश परामर्श मंडल-सुमेर सिंह सावंता जैसलमेर पुष्कर वर्मा बीकानेर शैलेंद्र तिवारी उदयपुर गणपति प्रजापति पाली रविंद्र जैन फलोदी जोधपुर, प्रदेश अधिवक्ता मण्डल – मोती सिंह राजपुरोहित जोधपुर मानवेंद्र सिंह भादरिया जैसलमेर रणजीत जैन पाली कैप्टन राम सिंह चौहान अलवर महावीर सिंह राठौड़ टोंक शिवकुमार गहलोत बीकानेर,जलज सिंह बीकानेर,रामस्वरूप चौधरी जयपुर, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य- बंसीलाल तंवर बीकानेर,लादू सिंह सताना नागौर,प्रेम सिंह घूमन्दा बीकानेर,श्रीकांत व्यास तोषिना डीडवाना,ईश्वर जी बागला बूंदी,देवी सिंह चौहान डूंगरपुर, राधेश्याम बत्रा गंगानगर,खेमचंद यादव कोटा,विजय कुमार गोयल गंगापुर सिटी,पृथ्वी सिंह राजपुरोहित बीकानेर, मनोहर सिंह जालनियासर बीकानेर,रामजीवन डांगावास नागौर,ब्रजरतन किराडू बीकानेर,मनीष गुप्ता जयपुर, पृथ्वी सिंह राठौड़ जयपुर।

मुमकिन है आने वाला समय फिर से प्रदेश में गोचर संस्कृति की स्थापना का होगा। इस दिशा में गौचर ओरण संरक्षण संघ राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष -देवी सिंह भाटी,पूर्व मंत्री राजस्थान सरकार ने हुंकार भरी है। अभी भी पूरे प्रदेश में जन मानस गोचर संस्कृति का पोषक है।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *