
बीकानेर। समाजसेवी, व्यापारी और देहदान आंदोलन के प्रेरणास्रोत पवन देवानी का 81 वर्ष की आयु में गुरुवार को निधन हो गया। देहांत के बाद उनका पार्थिव शरीर मेडिकल शिक्षा हेतु एसपी मेडिकल कॉलेज को दान कर दिया गया। इस मौक़े पर सिंधी समाज के कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. गुंजन सोनी ने उनकी देहदान प्रक्रिया में भाग लेकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
आपको बता दें कि पवन देवानी का जन्म 26 मार्च 1944 को वर्तमान पाकिस्तान में हुआ था। विभाजन के समय उनका परिवार भारत आ गया था। पवन देवानी की पहचान एक बुद्धिजीवी और जागरूक नागरिक के तौर पर थी। वे देहदान और अंगदान के प्रति हमेशा समर्पित रहे थे।
