ख़बर अपडेट
khabarupdateofficial@gmail.com
10 March 2021 01:33 PM
बीकानेर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर मतदान जारी है। मतदान आज बुधवार को दो चरणो में पूरे होगें। पहला चरण सुबह 10 से 1.30 बजे तक और दूसरा चरण दोपहर के 2 से 4 बजे तक होगा। चुनाव कचहरी परिसर की पुरानी बिल्डिंग के बार रूम में सम्पन्न होंगे। कुल 1702 वकील वोटर्स है, जो इन उम्मीदवारो की जीत का फैसला करेगें। दोपहर तक लगभग 800 वोटर्स अपना मतदान दे चुके हैं। अध्यक्ष पद के लिए रविकांत वर्मा, कमलनारायण पुरोहित (बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष) लालचंद सुथार, राजेन्द्रसिंह राठौड़ और मुबारक अली मैदान में हैं। चुनावी प्रक्रिया के बाद आज ही वोटो की गिनती होगी और देर शाम तक नतीजे भी आ जाएगें।
मुख्य चुनाव अधिकारी अविनाश चन्द व्यास ने बताया कि चुनाव केन्द्र पर कोरोना गाइडलाइन का पालन किया जाएगा। मतदाताओं को मास्क पहनकर आने पर ही वोट डालने दिया जाएगा। उन्हें अपना आईडी साथ लाना होगा। चुनाव कमेटी में चन्द्रप्रकाश कुकरेती, सोमदत्त पुरोहित, राधेश्याम सेवग, विनोद पुरोहित, राकेश रंगा, विजयपाल शेखावत व मदनगोपाल व्यास शामिल हैं।
RELATED ARTICLES
21 March 2023 01:49 PM
20 March 2023 03:07 PM
20 March 2023 12:27 PM
20 March 2023 08:43 AM