ख़बर अपडेट
khabarupdateofficial@gmail.com
14 June 2022 10:17 AM
उत्तराखंड के रूड़की में सोमवार को कई जगहों पर पेट्रोल खत्म होने की बात फैल गई. जिसके बाद कुछ पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल भरवाने के लिए हड़कंप मच गया। आलम यह था कि कई पेट्रोल पंपों पर लोगों की लंबी-लंबी लाइनें लग गईं। कुछ जगहों पर तो भीड़ को कंट्रोल करने के लिए बाकायदा पुलिस तक बुलानी पड़ गई। इस पूरे वाकये के पीछे एक छोटी सी ग़लतफहमी थी, और इसी ग़लतफहमी ने अफवाह का रूप ले लिया.
दरअसल सोमवार को रूड़की के कुछ पेट्रोल पंपों पर तेल खत्म हो गया था। ऐसे में वहां पेट्रोल खत्म होने की सूचना चस्पा कर दी गई। रुड़की शहर में हिंदुस्तान पेट्रोलियम, इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम के कुल मिलाकर 12 पेट्रोल पंप हैं। इनमें से पांच पर पेट्रोल खत्म होने के नोटिस चस्पा हो गए थे। कुछ लोगों ने यह सूचना पढ़कर यह समझ लिया कि पेट्रोल ख़त्म हो गया है, इसी बीच अफवाह फैल गई कि पेट्रोल खत्म हो रहा है।आगामी 4 दिन तक पेट्रोल नहीं मिलेगा। खबर फैलते ही पेट्रोल पंपों पर लाइनें लगनी शुरू हो गईं। लोग वाहनों की टंकियां फुल कराने लगे। इसके कारण दोपहर बाद रुड़की और कस्बों के अधिकांश पेट्रोल पंप पर पेट्रोल ही नहीं मिल पाया। कार एवं दोपहिया वाहन चालक इधर से उधर दौड़ते हुए नजर आए।
चिलचिलाती धूप में एक से डेढ़ घंटे लाइन में खड़े होकर उपभोक्ताओं ने पेट्रोल भरवाया। हाईवे के पास वाले और शहर के बीच स्थित पेट्रोल पंपों पर उमड़ी भीड़ के चलते सड़कों पर जाम की स्थिति बन गई। पेट्रोल पंप मालिकों का कहना था कि कंपनियों से ही पेट्रोल की कमी चल रही है। इस वजह से पर्याप्त पेट्रोल नहीं मिल पा रहा है. अंततोगत्वा यह बात एक अफवाह निकली और मामला नियंत्रण में आया.
RELATED ARTICLES
28 June 2022 07:00 PM
27 June 2022 03:07 PM
22 June 2022 03:22 PM
22 June 2022 11:19 AM