ख़बर अपडेट
khabarupdateofficial@gmail.com
22 June 2022 11:19 AM
राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए एनडीए ने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है. बीजेपी की पार्लियामेंट्री बोर्ड की मीटिंग में लगभग 20 नामों पर चर्चा की गई, जिसमें एक ऐसे नाम पर मुहर लगी, जो किसी ने सोचा भी नहीं था. और वो नाम था- एक आदिवासी- द्रौपदी मुर्मू का. सब कुछ ठीक रहा और अगर द्रौपदी मुर्मू ये चुनाव जीत जाती हैं तो भारत के इतिहास में पहली बार होगा कि कोई आदिवासी राष्ट्रपति बनेगा. नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद बीजेपी में कई एक्सपेरिमेंट हुए हैं, पार्टी की तरफ से लिए गए फैसलों ने कई बार चौंकाया है. द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाना भी एक चौंकाने वाला फैसला था. आपको बता दें कि-
- भारत में आदिवासी समाज हमेशा से ही पिछड़ा रहा है.
- भारत में आदिवासियों की संख्या 11 करोड़ की है, जो कुल जनसंख्या का एक बड़ा हिस्सा यानी 8.6 फीसदी है.
- भारत में अनसूचित आदिवासी समूहों की संख्या 700 से अधिक है.
- देश में सबसे ज्यादा आदिवासियों की आबादी मध्य प्रदेश में है फिर ओडिशा झारखंड का नंबर आता है.
- आदिवासियों के लिए बड़ा मुद्दा विस्थापन का रहा है.
- देश के विकास का रास्ता आदिवासी की जमीन से गुजरता है.
- इसके बावजूद यह समाज आज भी कहीं-कहीं प्रारम्भिक छोर पर ही खड़ा है.
वैसे, आदिवासियों के पिछड़ेपन का सबसे बड़ा कारण- व्यवसाय प्रति जागरुकता की कमी, जोखिम लेने की क्षमता का अभाव रहा है. इसके अलावा उनमें आत्मविश्वास की कमी के चलते वो ख़ुद को मुख्य धारा में नहीं ला पाए हैं. ये समाज अपनी संस्कृति और परंपराओं से जुड़ा रहा है और उसका इस पर अटूट विश्वास है, इसे मुख्यधारा में पिछड़ा माना जाता रहा है. मुख्यधारा ने इसे हमेशा इनकी परंपराओं से दूर करने की कोशिश करते हुए आधुनिक समाज का हिस्सा बनाना चाहा. ऐसे में द्रौपदी मुर्मू को देश के सबसे ऊंचे पद यानी राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बनाना अपने आप में अनोखा फैसला है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक द्रौपदी मुर्मू 25 को अपना नामांकन दाखिल कर सकती हैं.आपको यह भी बता दें कि द्रौपदी मुर्मू छह साल एक महीने तक झारखंड के राज्यपाल पद पर अपनी सेवा दे चुकी हैं। अगर द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति चुनाव जीत जाती हैं तो यह देश का इतिहास बदलने वाली बात होगी.
RELATED ARTICLES
28 June 2022 07:00 PM
27 June 2022 03:07 PM
22 June 2022 03:22 PM
22 June 2022 11:19 AM