हेम शर्मा, प्रधान संपादक
khabarupdateofficial@gmail.com
21 June 2022 10:49 AM
बीकानेर के स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. आर. पी. सिंह को राजस्थान राज्य महिला आयोग ने पुलिस के जरिए सुनवाई को तलब किया है। आयोग ने पुलिस महानिरीक्षक, बीकानेर को कहा है कि “22 जून 2022 को पुलिस कुलपति को हर सूरत में पाबंद कर आयोग के सामने उपस्थित करवाएं।” इससे कुलपति पद की गरिमा और प्रतिष्ठा कितनी बची है, यह बताने की ज़रुरत नहीं। इतना ही नहीं, कुलाधिपति के प्रमुख सचिव सुबीर कुमार ने कुलपति को अवगत करवाया है कि विश्वविद्यालय में शैक्षणिक और अशैक्षणिक पदों की भर्ती प्रक्रिया आगामी आदेश तक स्थगित कर दी गई है। कुलपति अपने कार्यकाल में ही भर्ती प्रक्रिया पूरी करने के प्रयास में थे। बोम की बैठक में भी यह मुद्दा पारित होना बताया गया।
आपको बता दें कि कुलपति ने पिछली बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट की बैठक में जो किया, वो किसी भी विश्वविद्यालय और कुलपति की प्रतिष्ठा के विपरीत था। बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट की पिछली बैठक काफी हंगामेदार रही थी। हालत यह हो गई कि मौक़े पर पुलिस तक बुलानी पड़ गई। विवि में जो कुछ भी हुआ, वो विश्वविद्यालय और कुलपति की मान-प्रतिष्ठा के कतई अनुकूल नहीं था। विवि के नियम-कायदों और स्वच्छ परम्पराओं को अनदेखा किया गया। राज्य सरकार के प्रतिनिधि संभागीय आयुक्त डॉ. नीरज के पवन के साथ कुलपति का दुर्व्यवहार भी सुर्खिया में रहा था। इसकी रिपोर्ट राज्य सरकार और राज्यपाल को की गई थी।
इस से पहले भी स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विवि के कुल सचिव ने राज्य सरकार और कुलाधिपति को कुलपति के ख़िलाफ़ शिकायतों की रिपोर्टें भेजी थीं। इन शिकायतों पर क्या कार्रवाई हुई, इसकी अभी तक कोई रिपोर्ट नहीं मिली है। राज्यपाल की ओर से भर्ती प्रक्रिया स्थगित करना और महिला आयोग की तरफ से पुलिस के माध्यम से तलब करना, एक बड़ी कार्रवाई है। सार यही है कि बोए पेड़ बबूल का तो आम कहां से होय?
RELATED ARTICLES
28 June 2022 07:00 PM
27 June 2022 03:07 PM
22 June 2022 03:22 PM
22 June 2022 11:19 AM