ख़बर अपडेट
khabarupdateofficial@gmail.com
22 March 2023 03:28 PM
वैसे तो बीकानेर नगर निगम आये दिन सुर्खियों में ही रहती है। अपने काम से कम और विवादों से ज्यादा। एक और बार बीकानेर नगर निगम सुर्खियों में है। वजह है राजस्थान सरकार की तरफ से बीकानेर नगर निगम मेयर सुशीला कंवर को भेजा गया नोटिस। जिसमें स्वायत्त शासन विभाग के निदेशक एवं विशिष्ट सचिव ने मेयर द्वारा सचिव हंसा मीणा को जाति सूचक गाली देने, धमकाने, सबूतों को खुर्द-बुर्द करने के आरोपों पर जवाब मांगा है। वो भी 7 दिन के भीतर।
आपको बता दें कि आयुक्त नगर निगम ने इस प्रकरण की रिपोर्ट जांच कर राज्य सरकार को भेजी थी। जिस पर राज्य सरकार ने धारा 39 राजस्थान नगर पालिका अधिनियम 2009 में कार्रवाई प्रस्तावित की है। स्पष्टीकरण के आधार पर महापौर के खिलाफ अप्रैल माह में कार्यावाही संभावित है। बीकानेर महापौर सुशीला कंवर और आयुक्त गोपाल राम बिरधा का विवाद भी प्रदेश में सुर्खियों में आ रहा है।
आयुक्त ने नगर निगम सचिव हंसा मीणा के साथ महापौर और उनके सहयोगियों के व्यवहार की पुलिस रिपोर्ट, उनके स्तर पर जांच रिपोर्ट निदेशक स्वायत्त शासन विभाग को भेजकर महापौर के निलंबन की अनुशंसा की थी। इस विवाद में निगम में कार्मिकों के दो गुट बन गए थे। अभी भी निगम में महापौर, आयुक्त और सचिव के बीच विवादों के चलते अच्छा माहौल नहीं है। राज्य सरकार से नगर निगम बीकानेर में प्रशासनिक व्यवस्था में सुधार के लिए उचित और न्यायपूर्ण कार्यवाही वांछित है, नहीं तो लगता है सरकार की व्यवस्थाएं मृतप्राय है।
RELATED ARTICLES
द चेंजमेकर-गोचर में दशकों से पानी डालने जाती ये महिलाएं ही असली नायिकायें है
02 August 2023 03:07 PM
29 September 2023 03:49 PM
27 September 2023 03:55 PM
27 September 2023 02:13 PM
25 September 2023 12:35 PM
google.com, pub-9107207116876939, DIRECT, f08c47fec0942fa0