ख़बर अपडेट
khabarupdateofficial@gmail.com
01 February 2023 10:36 AM
'आज़ादी के अमृत महोत्सव' कार्यक्रमों की श्रृंखला में आज शाम 4:15 बजे प्राच्य विद्या प्रतिष्ठान में 'भारतीय प्रलेखी विरासत की सुरक्षा, संरक्षण एवं प्रोन्नति' विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया जायेगा। इसका आयोजन 'सुनी-पढ़ी-लिखी व्याख्यान श्रृंखला' के तहत 'राजस्थान प्राच्य विद्या प्रतिष्ठान, केन्द्रीय पुस्तकालय और महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय' के संयुक्त तत्वाधान में किया जा रहा है। व्याख्यान के मुख्य वक्ता दिल्ली के 'राष्ट्रीय नाट्य संस्थान' के निदेशक प्रोफेसर आर.सी. गौड़ हैं।
प्राच्य विद्या प्रतिष्ठान के वरिष्ठ अनुसंधान अधिकारी डाॅ. नितिन गोयल ने बताया कि
"1 फरवरी 2023 को होने वाले इस व्याख्यान को ऑनलाइन-ऑफलाइन दोनों मोड में किया जायेगा। इसका ऑनलाइन प्रसारण- यूट्यूब और फेसबुक द्वारा किया जायेगा। इस व्याख्यान में देशभर से लोग हिस्सा लेंगे। भाग लेने वाले रजिस्टर्ड प्रतिभागियों को सर्टीफिकेट भी दिये जायेंगे।"
मंगलवार को एमजीएसयू कुलपति विनोद कुमार सिंह ने इस व्याख्यान के पोस्टर का विमोचन किया। इस अवसर पर प्राच्य विद्या प्रतिष्ठान, बीकानेर के वरिष्ठ अनुसंधान अधिकारी डाॅ. नितिन गोयल, विश्वविद्यालय के पुस्तकालयाध्यक्ष उमेष शर्मा एवं उपकुलसचिव डाॅ. बिट्ठल बिस्सा आदि मौजूद रहे।
RELATED ARTICLES
द चेंजमेकर-गोचर में दशकों से पानी डालने जाती ये महिलाएं ही असली नायिकायें है
02 August 2023 03:07 PM
29 September 2023 03:49 PM
27 September 2023 03:55 PM
27 September 2023 02:13 PM
25 September 2023 12:35 PM
google.com, pub-9107207116876939, DIRECT, f08c47fec0942fa0