ख़बर अपडेट
khabarupdateofficial@gmail.com
24 February 2023 05:57 PM
समाज सेवी सरदार मल कांकरिया पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फिल्म 26 फरवरी को दोपहर 2.30 बजे भीनासर के जैन जवाहर पीठ ऑडिटोरियम में दिखाई जायेगी। इस कार्यक्रम में बीकानेर संभागीय आयुक्त नीरज के. पवन और श्री अखिल भारतवर्षीय साधुमार्गी जैन संघ के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जयचंद लाल डागा का सान्निध्य रहेगा। इनके अलावा इस कार्यक्रम में के. एल. बोथरा, कौशल दुग्गड़, मोहन सुराणा समेत देशभर से सैकड़ों प्रबुद्धजन हिस्सा लेंगे। यह डॉक्यूमेंट्री ऑफलाइन मोड के साथ-साथ ऑनलाइन मोड में दिखाई जाएगी।
कोलकाता में बसे राजस्थान के सरदार मल जी कांकरिया ने अपने जीवन के 7 दशक परोपकार के कार्यों में जीये हैं। शिक्षा, सेवा, साधना और सहयोग के क्षेत्र में उनके द्वारा किये गये कार्य देश और समाज के लिए एक मिसाल है। परोपकार रूपी उनकी इस यात्रा को पत्रकार और फिल्मकार सुमित शर्मा ने इस डॉक्यूमेंट्री फिल्म में पिरोया है। 30 मिनट की यह डॉक्यूमेंट्री फिल्म कई सकारात्मक संदेशों से लबरेज है। आप पाठकों/दर्शकों से भी आग्रह है कि कृपया इस कार्यक्रम में ज़रूर शिरकत करें। कार्यक्रम की जानकारी नीचे साझा की जा रही है।
डॉक्यूमेंट्री : 'तेरा तुझको अर्पण..'
दिनांक : 26 फरवरी 2023
समय : दोपहर 2.30 बजे
स्थान : जैन जवाहर पीठ ऑडिटोरियम, भीनासर
RELATED ARTICLES
द चेंजमेकर-गोचर में दशकों से पानी डालने जाती ये महिलाएं ही असली नायिकायें है
02 August 2023 03:07 PM
29 September 2023 03:49 PM
27 September 2023 03:55 PM
27 September 2023 02:13 PM
25 September 2023 12:35 PM
google.com, pub-9107207116876939, DIRECT, f08c47fec0942fa0