ख़बर अपडेट
khabarupdateofficial@gmail.com
22 September 2021 11:13 AM
पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी के नेतृत्व में मंगलवार को बीकानेर गोचर संयुक्त सुरक्षा समिति ने क़रीब 30 किलोमीटर में गोचर का सर्वे किया। यह सर्वे गंगाशहर, भीनासर की गोचर के लिए किया गया था। इससे पहले सरेह नथानिया का सर्वे किया जा चुका है। गोचर के इस सर्वे में प्रतिनिधियों ने वनस्पति, चारागाह, वर्षा जल संरक्षण और पौधरोपण के काम देखे। भीनासर गोचर में कींकर की बहुलता पर चिंता जताई गई। इसके अलावा सेवण घास, तुम्बे, फोग, खेजड़ी लगाने और बेकार वनस्पति हटाने और दोनों गोचर में बने तालाबों के आगोर बढ़ाने का का फैसला लिया। तालाब के चारों तरफ बड़, पीपल, सेंजना लगाने का निर्णय भी लिया गया।
यह सर्वे गोचर विकास के प्रस्तावित मॉडल को मूर्त रूप देने के लिहाज से किया गया था। पूरी गोचर में वनस्पति, चारागाह, वन्य जीव-जंतुओं के संरक्षण को कार्य योजना में शामिल किया गया है। इसके अलावा गोचर में अतिक्रमण और सड़कों के पास कटाव को भी देखा गया। संयुक्त समिति के प्रतिनिधियों 10 वाहनों में पूरी टीम के साथ इस सर्वे को अंजाम दिया। इस सर्वे टीम में पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी के साथ संयुक्त समिति के मूलचन्द सामसुखा, बंशीलाल तंवर, शिवकुमार रंगा, निर्मल बरड़िया, पूर्व न्यास अध्यक्ष महावीर रांका, मन्नू बाबू सेवग, राजेन्द्र सिंह, कैलाश सोलंकी, झंवर गहलोत समेत अन्य लोग शामिल हुए। इस सर्वे के बाद जल्द ही गोचर विकास मॉडल को मूर्त रूप देने का काम शुरु किया जाएगा। साथ ही गंगाशहर गोचर की चार दीवारी बनाने की तैयारियां भी ज़ोरों-शोरों से चल रही है।
RELATED ARTICLES
01 June 2023 06:59 PM
29 May 2023 09:45 AM
29 May 2023 08:31 AM
26 May 2023 07:00 PM
google.com, pub-9107207116876939, DIRECT, f08c47fec0942fa0