ख़बर अपडेट
khabarupdateofficial@gmail.com
06 June 2022 02:25 PM
इस दुनिया में हर कोई जवान दिखना चाहता है लेकिन नैसर्गिक चीजों के आगे किसी का कोई ज़ोर नहीं चलता. चाहे कोई कितना ही अमीर क्यों न हो, एक न एक दिन उसे बूढ़ा होना ही पड़ेगा. लेकिन क्या हो, अगर इंसान की हमेशा जवान रहने की ख्वाहिश पूरी हो जाए? जी हां, हावर्ड मेडिकल स्कूल के मॉलीक्यूलर जीव विज्ञानी डेविड सिनक्लेयर की प्रयोगशाला में कुछ ऐसे ही प्रयोग चल रहे हैं, अगर ये सफल हुए तो इंसान को बूढ़ा होने से रोका जा सकेगा.
दरअसल इस लैब में बूढ़े चूहे को फिर से जवां किया जा रहा है। अब प्रयोगशाला में प्रोटीन का उपयोग करते हुए एक वयस्क कोशिका को स्टेम सेल में बदला जा सकता है और सिनक्लेयर और उनकी टीम ने चूहों में उम्र बढ़ने वाली कोशिकाओं को स्वयं के पुराने संस्करणों में रीसेट कर दिया है। विज्ञान की दुनिया के लिए ये एक बहुत बड़ी कामयाबी है और अब इंसानों के ऊपर इसका प्रयोग किया जाएगा. डेविड सिनक्लेयर को पहली कामयाबी साल 2020 में मिली थी, तब उन्होंने आंखों की रोशनी गंवा चुके एक चूहे को ठीक कर दिया, जिसके बाद उस बूढ़े चूहे की देखने की क्षमता, जवान चूहों के मुकाबले काफी ज्यादा हो चुकी थी। इसके बाद सिनक्लेयर ने बताया था कि,
'अगर हम उम्र बढ़ने को उलट दें, तो ये बीमारियां नहीं होनी चाहिए। आज हमारे पास बगैर किसी बीमारी के सौ साल तक जीना सक्षम बनाने की तकनीक है, जिसमें 70 साल की उम्र में कैंसर, या हार्ट अटैक और फिर भूलने की बीमारी से इंसानों को छुटकारा मिल सकती है। यह एक ऐसी दुनिया है, जो हमारे सामने आने वाली है और यह सचमुच का सवाल है कि हम में से अधिकांश के लिए यह कब और हमारे जीवन में कब तक घटित होने वाला है।"
कुल मिलाकर अब इस प्रयोग को इंसानों पर करने की तैयारी चल रही है. अगर सिनक्लेयर का यह प्रयोग सफल होता है तो यह कुदरती नियमों को पूरी तरह से बदलने जैसा होगा. यानी इंसान फिर कभी बूढ़ा ही नहीं होगा
RELATED ARTICLES
28 June 2022 07:00 PM
27 June 2022 03:07 PM
22 June 2022 03:22 PM
22 June 2022 11:19 AM