ख़बर अपडेट
khabarupdateofficial@gmail.com
21 April 2022 05:29 PM
वो आदेश हैं हैं, जो यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिए हैं. दिल्ली में हनुमान जयंती पर झड़प हुई तो यूपी में योगी के तेवर तीखे हो गए. अपने प्रदेश में धार्मिक आयोजनों को लेकर योगी ने कड़े एक्शन लिए हैं. योगी ने सोमवार की रात पुलिस व प्रशासन के आला अफसरों संग विडियो कान्फ्रेंसिंग की।
जिसमें उन्होंने कहा कि "धार्मिक कार्यक्रम, पूजा-पाठ तय स्थान पर ही हों। सड़क मार्ग, यातायात बाधित कर कोई धार्मिक आयोजन न हो। अपनी धार्मिक विचारधारा के अनुसार सभी को अपनी उपासना पद्धति को मानने की स्वतंत्रता है। माइक का उपयोग किया जा सकता है, लेकिन यह सुनिश्चित हो कि माइक की आवाज़ उस परिसर से बाहर न आए। अन्य लोगों को कोई असुविधा नहीं होनी चाहिए। नए स्थलों पर माइक लगाने की अनुमति न दें।"
इसके अलावा योगी ने कहा कि "कोई शोभायात्रा या धार्मिक जुलूस बिना अनुमति के न निकाला जाए। अनुमति देने से पूर्व आयोजक से शांति-सौहार्द कायम रखने के संबंध में शपथ पत्र लिया जाए। अनुमति केवल उन्हीं धार्मिक जुलूसों को दी जाए, जो पारंपरिक हों, नए आयोजनों को अनावश्यक अनुमति न दी जाए।।"
योगी ने 4 मई तक पुलिस व प्रशासन के अफसरों की छुट्टी रद्द कर दी है। साथ ही जो छुट्टी पर हैं, अगले 24 घंटे के भीतर उन्हें वापस लौटने का निर्देश दिए हैं. योगी का यह एक्शन इसलिए भी है क्योंकि आने वाले दिनों में कई धार्मिक त्योहार हैं। अभी रमजान का महीना चल रहा है। ईद का त्योहार और अक्षय तृतीया एक ही दिन हो सकता है। ऐसे में योगी ने पहले से सतर्कता रखते हुए ये आदेश जारी किए हैं.
RELATED ARTICLES
18 August 2022 10:45 AM
12 August 2022 04:20 PM
08 August 2022 05:27 PM
05 August 2022 10:45 AM