हेम शर्मा, प्रधान संपादक
khabarupdateofficial@gmail.com
06 April 2022 04:21 PM
क्रिकेट और सियासत दोनों ही अनिश्चितताओं की बाजी है। वहीं 'सत्ता' उस 'गेंद' की मानिंद है, जिसे लेकर कुछ कहा नहीं जा सकता कि वो किसके पाले में जाएगी? कुछ ऐसा ही राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर हैं. कौन जीतेगा, किसकी सरकार आएगी और कौन मुख्यमंत्री बनेगा, यह बताना मुश्किल है।
राजस्थान में अशोक गहलोत सरकार ठीक काम कर रही है। यह बात तो उनके धुर विरोधी भी मान रहे हैं। जनता को लोक लुभावने योजनाओं की सौगात की भी कमी नहीं रखी है। वहीं बीजेपी भी अपनी पूरी ज़ोर आजमाइश में जुटी है। ये और बात है कि कांग्रेस में सचिन नाराज़ हैं तो बीजेपी में वसुंधरा। ऐसे में क्या मालूम कि सचिन की नाराजगी क्या गुल खिलाएगी? और क्या ही मालूम कि वसुंधरा राजे को लेकर प्रदेश भाजपा में क्या समीकरण बनेंगे? कोई नहीं जानता। खैर, मालूम तो यह भी नहीं है कि 'आप' और अन्य दल क्या फंडा लेकर आते हैं? फिलवक़्त ये तमाम बातें भविष्य के गर्भ में हैं।
मगर इतना समझ लीजै कि सियासी समर 'शानदार' होगा। भले ही कांग्रेस पार्टी में आपसी तकरार चल रही हो, भले ही राष्ट्रीय नेतृत्व अभी कुछ कर पाने में असमर्थ हो, भले ही सूबे के CM गहलोत पार्टी में अपने विरोधियों के निशाने पर हो। लेकिन कांग्रेस राजस्थान से अपना वजूद बरकरार रखने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ने वाली है। कुछ ऐसा ही हाल भाजपा का है। भले ही प्रदेश स्तर पर कोई सर्वमान्य नेता न उभरा हो। भले ही प्रदेश भाजपा केंद्र की शह पर कई खेमों में बंटी हुई हो। लेकिन इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि फिलहाल भाजपा में वसुंधरा राजे से लोहा लेने का माद्दा किसी नेता नहीं है। ये और बात है कि वसुंधरा के प्रति केंद्र की नज़रें तिरछी हों, लेकिन राजे विरोधी नेताओं की नजरें तो नीचे ही हैं। हालांकि नेतृत्व के समक्ष राजे का उभरना या उखड़ना एक जटिल प्रश्न है, जिसका जवाब भी समय के पास ही है। लेकिन जब सियासी टक्कर (चुनाव) की बात आएगी तो भाजपा कांग्रेस को पटखनी देने में कोई कसर नहीं छोड़ने वाली है।
इसके अलावा, राजस्थान की राजनीति में क्षेत्रीय दल, जाट राजनीति, बसपा, गुर्जर, मीणा, अजा-जजा और उभरती आप पार्टी भी प्रदेश में अगले चुनाव की राजनीति तस्वीर को धुंधला ही बना रही है। जाने कब यह धुंधलका छंटेगा?
RELATED ARTICLES
29 September 2023 03:49 PM
27 September 2023 03:55 PM
27 September 2023 02:13 PM
25 September 2023 12:35 PM
google.com, pub-9107207116876939, DIRECT, f08c47fec0942fa0