ख़बर अपडेट
khabarupdateofficial@gmail.com
31 March 2021 11:34 AM
राष्ट्रीय खबरें
1. देश में बीते 24 घंटे में 53 हजार से अधिक कोरोना मामले सामने आए। 354 संक्रमितों की हुई मौत।
2. देश में पुणे, मुंबई, नागपुर, ठाणे, नासिक, औरंगाबाद, बेंगलुरु नगर, नाइेड, दिल्ली इन 10 जिलों में कोरोना की दूसरी लहर में सबसे ज्यादा केस सामने आए।
3. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर नए आदेश, जहाँ कोरोना केस ज्यादा वहाँ दो सप्ताह के भीतर 45 साल से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाया जाए।
4. भारत की सैन्य शक्ति बढ़ाने आज 3 राफेल और होंगे शामिल। गोल्डन एरो स्क्वाड्रन में इन 3 के साथ कुल 14 राफेल हो जाएंगे।
5. आई.पी.एल. 2021: दिल्ली कैपिटल्स में सीनियर खिलाड़ियों को दरकिनार कर युवा खिलाड़ी ऋषभ पंत को बनाया कप्तान।
स्थानीय खबरें
1. राजस्थान: सी.एम. अशोक गहलोत आज करेंगे बैठक। उपचुनाव में जीत की रणनीति को लेकर होगी चर्चा।
2. राजस्थान: भाजपा ने उपचुनाव को लेकर 30 स्टार प्रचारकों की बनाई सूची। अरूण सिंह, भारती बेन, सतीश पूनिया, वसुंधरा राजे, गुलाबचंद कटारिया, राजेंद्र राठौड़ जैसे दिग्गज नाम हैं शामिल।
3. राजस्थान: मौसम विभाग ने बीकानेर, जैसलमेर, जोधपुर, पाली, जयपुर, दौसा, अलवर, सवाईमाधोपुर, भरतपुर और धौलपुर जिले समेत इन जिलों के आसपास के क्षेत्र में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा रफ्तार की धूलभरी हवाएं चलने की जताई संभावना।
4. जोधपुर: आई.आई.टी. काॅलेज फूटा कोरोना बम। टीचर और स्टूडेंट समेत 25 लोग हुए कोरोना संक्रमित। काॅलेज को कंटेनमेंट जोन घोषित किया।
5. बीकानेर: जिला कलेक्टर ने कोरोना वैक्सीनेशन की धीमी गति पर जताई नाराजगी। रोज 150 सेशन करने के दिए आदेश। घर-घर सर्वे के लिए आज टीमें गठित हो जाएगी।
RELATED ARTICLES
01 June 2023 06:59 PM
29 May 2023 09:45 AM
29 May 2023 08:31 AM
26 May 2023 07:00 PM
google.com, pub-9107207116876939, DIRECT, f08c47fec0942fa0