ख़बर अपडेट
khabarupdateofficial@gmail.com
10 March 2021 03:36 PM
पश्चिम बंगाल में भाजपा और तृणमूल कांग्रेस के बीच सियासी जंग तेज होती जा रही है। दोनों ही दल एक दूसरे पर हमले का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। इसी क्रम में भाजपा सांसद लॉकेट चटर्जी ने एक वीडियो शेयर किया है, इसमें टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी एक महिला विधायक के गाल खींचते नजर आ रहे हैं।
लॉकेट चटर्जी ने ट्वीट कर लिखा है, 'टीएमसी महिलाओं को सशक्त बना रही है? यह टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी और निवर्तमान बांकुरा महिला विधायक हैं, जो टिकट न मिलने के कारण निराश थीं। शर्म आनी चाहिए।'
हालांकि यह साफ नहीं है कि यह वीडियो कब का है लेकिन इस वीडियो के सामने आने के बाद भाजपा ने तृणमूल कांग्रेस पर हमले तेज कर दिए हैं। पार्टी का दावा है कि पश्चिम बंगाल में महिला अपराधों मसलन रेप, छेड़खानी जैसी घटनाओं में पिछले 10 साल में कुछ भी कमी नहीं आई।
RELATED ARTICLES
28 June 2022 07:00 PM
27 June 2022 03:07 PM
22 June 2022 03:22 PM
22 June 2022 11:19 AM