हेम शर्मा, प्रधान संपादक
khabarupdateofficial@gmail.com
19 April 2022 03:18 PM
क्या आप एक नागरिक की हैसियत से चाहते हो कि आपका शहर साफ सुथरा, अतिक्रमण मुक्त हो और यातायात व्यवस्थित हो। तो आपकी भी कोई जिम्मेदारी है ? क्या आप नागरिक कर्तव्य निभाने की मानसिकता रखते हो ? या फिर नुक्ताचीनी से ही काम चलाते हो। केईएम रोड पर एक तरफा यातायात सबको भाया है। फड़ बाजार अतिक्रमण मुक्त हो जाए और यातायात बेहतर हो जाए तो बीकानेर शहर की साख सुधर जाए। अगर प्रशासन सही कर रहा है तो हमारा नागरिक सहयोग क्या हो सकता हैं। वो सहयोग हम दें।
यह बात सही है कि प्रशासन जो कर रहा है वो शहर की भलाई के लिए ही कर रहा है। इसमें जन हित की भावना छिपी हुई है। कुछ स्वार्थी तत्वों के अलावा सब इसकी सराहना ही कर रहे हैं। आप ही बताओ ? कड़कती धूप और जन विरोध के बीच फड़ बाजार में पुलिस और प्रशासन के लोग पसीना क्यों बहा रहे हैं ? नहीं बहाते तो इनको कोन कहने आते। इनको उतनी ही तनख्वाह मिलती और ठंडी छाव में बैठे रहते। सच तो यह है कि फड़ बाजार में जो हो रहा हैं जन हित में ही किया जा रहा हैं। पूरे जिले खास तौर से ग्रामीणों से जुड़े इस बाजार की अतिक्रमण के चलते जो दुर्गति हो रखी थी। हर इधर से निकलने वाला प्रशासन और सरकार को कोसते नहीं थकते। अब जब हालत सुधारे जा रहे हैं तो हम तो अपना नागरिक धर्म निभाएं।
प्रशासन का यह प्रयास शहर में हर तरह से सुधार की कोशिश है। हमारे जन प्रतिनिधि और जनता इसमें भागीदारी निभा लें तो बीकानेर बेहतर और पर्यटन के लिहाज से आकर्षक नगर बन सकता है। बस जरूरत जनता, जन प्रतिनिधि और प्रशासन को साथ मिलकर काम करने की है। हम प्रशासन के सहयोगी बने विरोधी नहीं।
RELATED ARTICLES
01 June 2023 06:59 PM
29 May 2023 09:45 AM
29 May 2023 08:31 AM
26 May 2023 07:00 PM
google.com, pub-9107207116876939, DIRECT, f08c47fec0942fa0