ख़बर अपडेट
khabarupdateofficial@gmail.com
06 April 2021 04:09 PM
देश में एक बार फिर कोरोना कहर के रूप में फूट पड़ा है। पिछले 24 घंटे में अब तक के सर्वाधिक 1,03,558 नए मामले सामने आए और इसी के साथ देशभर में अब तक संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 1,25,89,067 हो गई। वहीं 478 लोगों की कोरोना के कारण जान गई। इसी के साथ कोरोना से मृतकों का आंकड़ा 1,65,101 हो गया है।
महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, पंजाब और राजस्थान इन 11 राज्यों में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं। बीते 25 दिनों में कोरोना संक्रमण के दैनिक मामलों की संख्या 20,000 से 1 लाख की संख्या पार कर चुकी है। पिछले साल से तुलना की जाए तो 17 सितंबर को एक दिन के 97,894 पहुंचने में 76 दिन लग गए थे। इससे पता चलता है कि कोरोना की दूसरी लहर ज्यादा तेजी से फैल रही है। अगर ऐसा ही चलता रहा तो कोरोना साल 2020 के रिकॉर्ड जल्द ही तोड़ देगा।
एक बार फिर केंद्र और राज्य सरकारें कोरोना के नियमों को लेकर सख्त हो चुकी है। कई राज्य सरकारों ने कोरोना की रोकथाम को लेकर लाॅकडाउन, धारा 144, स्कूल, रेस्टोरेंट, जिम पर पाबंदिया जैसे दिशा-निर्देशों की गाइड लाइन जारी कर दी है। वहीं कोरोना वैक्सीन आने के बाद सरकार वैक्सीनेशन पर तेजी से काम कर रही है। देश में अब तक तक़रीबन 6 करोड़ से ज्यादा लोगों को वैक्सीन की पहली डोज लग चुकी है। वर्तमान स्थिति को देखते हुए केंद्र सरकार जल्द 45 साल से कम उम्र के लोगों को वैक्सीनेशन के आदेश पारित कर सकती है।
अगर राहत की बात की जाए तो देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या भी बढ़कर 7,41,830 हो गयी है और यह कुल संक्रमितों का 5.89 प्रतिशत है। उपचाराधीन मामलों में 50,233 की बढ़ोतरी हुई। देश में पिछले 24 घंटे में 52,847 लोगों के स्वस्थ हो जाने से अब तक कुल 1,16,82,136 लोग ठीक हो चुके हैं।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर टीकाकरण केंद्र खोलने और टीका देने के लिए उम्र संबंधी नियमों में छूट देने का आग्रह किया है। केजरीवाल ने प्रधानमंत्री को अपने पत्र में लिखा है,
‘‘देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में लगातार हो रही वृद्धि से नयी चिंता और चुनौती पैदा हो गयी है। हमें तेजी से टीकाकरण अभियान को आगे बढ़ाना होगा।’अगर जरूरी मंजूरी मिल जाए तो तीन महीने के भीतर दिल्ली में सभी लोगों का टीकाकरण हो सकता है। दिल्ली में रविवार को कोविड-19 के 4,033 मामले आए जबकि सोमवार को 3,548 को मामले आए। "
राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने भी केन्द्र सरकार से सभी उम्र के लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाने की अपील की है। गहलोत ने 2 वैक्सीन के साथ ही अन्य वैक्सीन कम्पनियों को वैक्सीनेशन की अनुमति देने की केन्द्र सरकार से अपील की है। कर्नाटक, पंजाब जैसे राज्यों ने भी सभी उम्र समूह के लोगों के लिए टीकाकरण अभियान का विस्तार करने का सुझाव दिया।
इन सबके सुझाव के साथ ही पी.एम. नरेन्द्र मोदी की 8 अप्रैल को सभी राज्यों के चिकित्सा मंत्रियों के साथ कोरोना को लेकर बैठक रखी गई है। इस बैठक में कोरोना वैक्सीनेशन, रोकथाम हेतु अन्य उपायों के साथ ही लॉकडाउन जैसी स्थिति बनती दिख रही है। अब ये देखने वाली बात होगी कि क्या देश में फिर से लॉकडाउन लगेगा या नहीं?
RELATED ARTICLES
29 September 2023 03:49 PM
27 September 2023 03:55 PM
27 September 2023 02:13 PM
25 September 2023 12:35 PM
google.com, pub-9107207116876939, DIRECT, f08c47fec0942fa0