ख़बर अपडेट
khabarupdateofficial@gmail.com
29 May 2023 09:45 AM
गुजरात के राजकोट में चल रहे 'गौ टेक एक्सपो-2023' का 28 मई को समापन हुआ। 24 मई से 28 मई तक चले इस एक्सपो ने देश-दुनिया को 'गौ उद्यमिता विकास' के कई संदेश दिये। इस '5 दिवसीय' एक्सपो में देश-विदेश से हज़ारों लोगों ने शिरकत की। गौ उद्यमिता, गौ संवर्द्धन और विकास से जुड़े विशेषज्ञों, वैज्ञानिकों, संस्थानों, संतों और केंद्र और राज्य मंत्रियों ने देशी गाय की महत्ता का उल्लेख किया।
इस दौरान जीसीसीआई ने 55 से ज्यादा कंपनियों और 30 अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालयों के साथ एमओयू किये। कंपनियों के साथ मिलकर गौ आधारित और पंचगव्य आधारित उद्योगों के संबंध में और इंटरनेशन यूनिवर्सिटीज के साथ गौ ज्ञान, विज्ञान के अध्ययन को लेकर एमओयू हुये। इतना ही नहीं, गौ ज्ञान से संबद्ध विभिन्न विषयों पर 9 सेमिनार आयोजित किये गये। गौ आधारित उत्पाद, पंचगव्य, गोबर खाद, गोमूत्र कीट नियंत्रक, गोबर आधारित ऊर्जा, जैविक खेती और इनसे जुड़ी तकनीक, नवाचार और गाय का जैविक और आध्यात्मिक महत्ता पर नए अनुसंधान प्रमाणों के साथ उद्यमियों के सामने प्रस्तुत किया गया।
इस देश के 16 राज्यों के प्रतिनिधियों ने इस एक्सपो में भाग लिया। एक्सपो में भारत सरकार और कई राज्य सरकारों के मंत्रियों, गौ सेवा आयोग के अध्यक्षों, गो विज्ञान विवि, गौ संवर्द्धन में लगी संस्थाओं और गोशाला प्रतिनिधियों ने भाग लिया है। इसके अलावा, क़रीब 200 कंपनियों ने अपनी-अपनी स्टाल्स लगाई। हज़ारों उत्पादों, तकनीकों और गौ उद्यमिता ज्ञान का आदान-प्रदान हुआ।
RELATED ARTICLES
12 अप्रैल को राजस्थान गौ सेवा परिषद का सम्मेलन, 750 किसान-गोपालक लेंगे हिस्सा
22 March 2023 02:40 PM
29 September 2023 03:49 PM
27 September 2023 03:55 PM
27 September 2023 02:13 PM
25 September 2023 12:35 PM
google.com, pub-9107207116876939, DIRECT, f08c47fec0942fa0