हेम शर्मा, प्रधान संपादक
khabarupdateofficial@gmail.com
08 March 2022 12:02 PM
बीते 3 दशकों से बीकानेर रेलवे फाटक की समस्या जनता के लिए नासूर बनी हुई है। कई प्रस्ताव बने और कई बदल गए लेकिन यह समस्या ज्यों की त्यों पड़ी है। चाहे कोटगेट रेलवे फाटक हो या रानी बाज़ार रेलवे फाटक, दोनों लोगों के लिए गंभीर समस्या है। रानी बाज़ार रेलवे फाटक का वीसी कार्य चालू होना बताया जा रहा है लेकिन मौक़े पर अब तलक तो कोई काम होता नहीं दिख रहा।
बीकानेर के तत्कालिक जिला कलक्टर नमित मेहता ने इस समस्या पर ध्यान देते हुए सकारात्मक प्रयास किए थे। तब उन्होंने कहा था कि रानी बाजार रेलवे क्रासिंग पर अंडर ब्रिज का काम शुरू हो गया है, सांखला फाटक का प्रक्रिया में है। इसके तुरंत बाद 26 जनवरी को कैबिनेट मंत्री डॉ बी डी कल्ला ने भी स्टेडियम के मंच से कहा कि वे रेलवे बाईपास के लिए प्रयास कर रहे हैं। इन वादों के इतर बीकानेर के आम नागरिकों की पीड़ा है कि जन प्रतिनिधि इस बाबत ध्यान दें। अब तो जनता कहने लगी है कि जनप्रतिनिधि हमें सिर्फ सब्ज़बाग दिखाते हैं। बाईपास, एलिवेटेड रोड, ओवर ब्रिज के सपने, कोरे सपने ही रह गए हैं। यहां तक कि कैबिनेट मंत्री डॉ. बी डी कल्ला और केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने मिलकर बाईपास के लिए सक्रियता दिखाई लेकिन नतीजे सिफर ही रहे। अब तो हमें विश्वास भी तभी हाेगा जब इस पर काम शुरु हो जाएगा।
अपने वादों के बावजूद फिलहाल जनप्रतिनिधि इस समस्या पर ख़ामोश बैठे हैं। प्रशासन की तरफ से किए गए काम को सिरे नहीं चढ़ने दिया जा रहा है। इन सबसे परेशान पब्लिक जिम्मेदार नेताओं से आग्रह करती है कि मंत्रीजी ! इस समस्या का समाधान करवा दीजिए. राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला और केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल से आग्रह है कि आप क्षमतावान मंत्री हैं, इस समस्या का निदान कीजिए. अब तो चुनाव भी नजदीक आ रहे हैं।
RELATED ARTICLES
29 November 2023 10:16 AM
23 November 2023 04:34 PM
22 November 2023 05:10 PM
22 November 2023 05:01 PM
google.com, pub-9107207116876939, DIRECT, f08c47fec0942fa0