सुमित शर्मा, संपादक
khabarupdateofficial@gmail.com
21 January 2023 01:59 PM
आज की दौड़ती-भागती ज़िंदगी और लोगों की एक अव्यवस्थित दिनचर्या। आज हर कोई अपनी-अपनी दौड़ और हौड़ में मशगूल है। किसी को कंपनी के टार्गेट पूरे करने हैं तो किसी को दूसरे 'जरुरी' काम निपटाने हैं। इतनी भर फुर्सत नहीं कि इत्मीनान से बैठकर अपने बारे में भी सोचें। ऐसे में आप आज के लोगों की हेल्थ का अंदाजा लगा सकते हैं। यही वजह है कि आज इंसान की औसत उम्र ही 65 से 75 बरस के बीच रह गई है। इन्हीं सबके बीच कोई आपको कहे कि राजस्थान का एक कपल अपनी 75वीं वैवाहिक वर्षगांठ मनाने जा रहा है, तो आपका क्या रिएक्शन होगा?
शायद आप सोच रहे होंगे कि कहीं हमने ग़लत तो नहीं लिख दिया? 75वीं न ? जी हां, डूंगरगढ़ निवासी और हापुड़ प्रवासी 94 वर्षीय मानक चंद जैन नाहर और उनकी पत्नी 90 वर्षीय गट्टू देवी 22 जनवरी को अपनी शादी की 75वीं सालगिरह मनाने जा रहे हैं। उनकी शादी की सालगिरह हर जगह चर्चा का विषय बनी हुई है, वजह यह कि- आज के समय में जब लोग 75 साल की उमर तक जी नहीं पाते, वहीं ये दंपति 75वीं वैवाहिक वर्षगांठ मनाने जा रहा है। परिवार ने इस खास मौके की खास तैयारियां की हैं। इसके लिए दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन भी रखा है।
मानक चंद जैन के पौते डॉ. अभिषेक जैन ने बताया कि
"हर घर के बुजुर्ग गहरी जड़ों वाले बरगद के पेड़ की तरह होते हैं, जिसकी शाखाओं के रूप में परिवार के अन्य सदस्य होते हैं। दादा-दादी की 75वीं शादी की सालगिरह पर हम लोग जैन विधि से उनकी फिर से शादी करवाएंगे। दादासा-दादीसा भी इस अवसर को मानने के लिए किसी नए युगल जितने ही उत्साहित हैं। इस कार्यक्रम में परिवार का हर सदस्य शामिल होगा। हमें उनकी छत्रछाया आगे भी मिलती रहे, ऐसी मनोकामना है।"
आपको बता दें कि मानक चंद का भरा पूरा परिवार है। जिसमें उनके बेटे-बेटियां, पोते-पोतियां, पड़पोते-पड़पोतियां, पड़दोहिते और पड़दोहितियों तक शामिल हैं। मानक चंद जैन नाहर और उनकी पत्नी 90 वर्षीय गट्टू देवी ने हमेशा एक सुव्यवस्थित दिनचर्या से अपने जीवन को जीया है। खान-पान से लेकर एक व्यवस्थित दिनचर्या उनके दीर्घायु जीवन का राज है। आज लोग 75 साल जी नहीं पाते, उसी दौर में ये परिवार ये कपल 75वीं शादी की सालगिरह मनाकर सबको स्वस्थ जीवन जीने के लिए प्रेरित कर रहा है।
RELATED ARTICLES
21 March 2023 01:49 PM
20 March 2023 03:07 PM
20 March 2023 12:27 PM
20 March 2023 08:43 AM