ख़बर अपडेट
khabarupdateofficial@gmail.com
08 January 2022 05:41 PM
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते दिनों अपने राष्ट्र के नाम संबोधन में घोषणा की थी कि भारत में भी जरूरत मंद लोगों को कोरोना की बूस्टर डोज दी जाएगी। बूस्टर डोज की शुरुआत 10 जनवरी 2022 से हो रही है। अब केंद्र सरकार ने इसके लिए विस्तृत गाइडलाइन की ऐलान भी कर दिया है। सबसे अच्छी बात यह है कि पहले और दूसरे डोज की तरह इस बार कोविन ऐप पर नए रजिस्ट्रेशन नहीं करना होगा। हां अपॉइंटमेंट लेना होगा। हालांकि जिन वरिष्ठ नागरिकों को बूस्टर डोज लगवाना है, वो सीधे टीकाकरण केंद्र पर जाकर ऐसा कर सकते हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने साफ कर दिया है कि नए रजिस्ट्रेशन की जरूरत नहीं होगी।
देश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच सरकार ने बुधवार को बताया कि स्वास्थ्यकर्मियों, अग्रिम पंक्ति के कर्मियों और 60 वर्ष तथा उससे अधिक उम्र के लोगों को दी जाने वाली कोविड-19 टीके की एहतियाती खुराक पहली दो खुराक की तरह ही होगी। नीति आयोग के सदस्य वी के पॉल ने कहा कि जिन लोगों ने पहली दो खुराक कोविशील्ड की ली है, उन्हें कोविशील्ड टीका दिया जाएगा और जिन लोगों ने कोवैक्सीन लिया है, उन्हें कोवैक्सीन दिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि टीकों के मिश्रण से जुड़ी नयी जानकारी, विज्ञान और आंकड़ों पर भी नजर रखी जा रही है।
RELATED ARTICLES
21 March 2023 01:49 PM
20 March 2023 03:07 PM
20 March 2023 12:27 PM
20 March 2023 08:43 AM